फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Several ultrasound centers on one doctor's degree, notices to six

Basti News: एक डॉक्टर की डिग्री पर कई अल्ट्रासाउंड सेंटर, छह को नोटिस

Sat, 06 Dec 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Several ultrasound centers on one doctor's degree, notices to six
बस्ती। डॉक्टरों की डिग्री को गलत तरीके से इस्तेमाल कर अल्ट्रासाउंड सेंटर चला रहे कथित संचालकों की पोल खुल रही है। जिले में छह ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हैं, जिनके चिकित्सकों की डिग्री गैर जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों में इस्तेमाल की जा रही है। अब संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इससे उनमें खलबली है।
विज्ञापन

शिकायत पर शासन की सख्ती के बाद हुई जांच हुई तो यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। सीएमओ कार्यालय से इन सेंटर के संचालकों और चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया है। चिकित्सकों से पूछा गया है कि वह किस जनपद में कब से कब तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूसरे जिले में अगर चिकित्सक सेवा दे रहा है तो उससे वहां निवास से संबंधित सबूत भी मांगे जा सकते हैं। जानकारों ने बताया कि प्रकरण की जांच अगर ईमानदारी से हुई तो बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार किरन अल्ट्रासाउंड सेंटर रोडवेज तिराहा के चिकित्सक की डिग्री राजश्री अल्ट्रासाउंड निकट कृष्णा टाकीज गोंडा में भी लगी हुई है। आकृति डॉयग्नोस्टिक सेंटर पर लगी डॉ. अजय की डिग्री कृष्णा डॉयग्नोस्टिक सेंटर के साथ ही अपोलो डॉयग्नोस्टिक सेंटर मारूति नंदर कॉप्लेक्स काजीपुर चौराहा संतकबीरनगर में भी लगी है। आकृति व कृष्णा डॉयग्नोस्टिक सेंटर दोनों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर निकट जिला महिला अस्पताल में लगी डॉ. सैयद शबीह हैदर की डिग्री लाइफ केयर सेंटर इकौना श्रावस्ती और प्रार्थना डॉयग्नोस्टिक सेंटर मंगलपुरी इस्माइलगंज लखनऊ में भी लगी है। डाजरा डॉयग्नोस्टिक सेंटर अस्पताल चौराहा के चिकित्सक की डिग्री अनंता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल बड़ेवन के साथ इंडो अमेरिकन डॉयग्नोस्टिक सेंटर संतकबीरनगर में भी प्रयोग हो रही है।
लाइफ लाइन डॉयग्नोस्टिक सेंटर में डॉ. उदयभान सिंह की डिग्री आरएच डॉयग्नोस्टिक सेंटर एंड इमैजिंग सेंटर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ में भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed