फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven workers found absent during CMO's inspection

Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात कर्मी

Fri, 10 May 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Seven workers found absent during CMO's inspection
यूआईपी, टीबी अस्पताल व क्लीनिक का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के सीएचसी व पीएचसी निरीक्षण के क्रम में बृहस्पतिवार को सीएमओ आरएस दुबे ने यूआईपी के अलावा टीबी अस्पताल व क्लीनिक का निरीक्षण किया। यहां सात कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इनका एक दिन का वेतन रोक दिया है। इनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
सीएमओ सुबह 11:30 बजे अचानक यूआईपी पहुंच गए। यहां कायाकल्प के डॉ. अजय कुमार, डीपीसी, डाटा इंट्री ऑपरेटर अनूप, डीपीए जितेंद्र कुमार अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा डाटा इंट्री ऑपरेटर पलक तीन दिन से अनुपस्थित पाई गईं। जबकि मलेरिया इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार चौधरी दो दिन तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामकेवल चार दिन से अनुपस्थित बताए गए।
विज्ञापन

इनकी ओर से उपार्जित अवकाश उपस्थित पंजिका पर लगाया गया था, मगर मानव संपदा पोर्टल पर उपार्जित अवकाश के लिए आवेदन पत्र नहीं दियाा गया था। यहां से निरीक्षण कर सीएमओ टीबी क्लीनिक पहुंचे। यहां लैब टेक्नीशियन सचेत कुमार अनुपस्थित थे। सीएमओ ने अवकाश के दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि जो कर्मी अनुपस्थित हैं उनका वेतन बाधित किया गया है। इनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सात दिनों में इन्हें स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed