फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven staff including RI found absent

Basti News: आरआई समेत सात स्टॉफ मिले अनुपस्थित

Sun, 04 Aug 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seven staff including RI found absent
डीएम और एसपी ने परिवहन विभाग के डीटीई सेंटर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आईटीआई परिसर में संचालित परिवहन विभाग के ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर पहुंचे। यहां आरआई समेत सात स्टॉफ अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई।
डीटीई सेंटर पर डीएल एवं वाहनों के प्रपत्र बनाने का कार्य किया जाता है। डीएम- एसपी के निरीक्षण के समय बॉयोमीट्रि्रक कक्ष को छोड़कर सभी कक्ष खाली मिले। यहां आरआई संजय दास एवं छह अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। पूछताछ के दौरान बताया गया कि आरआई वाहनों की जॉच के सिलसिले में मुंडेरवा थाने गए हैं। बॉयोमीट्रिक कक्ष में दो कर्मचारी मौजूद मिले। डीएम ने उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि कार्यालय खुलने के समय सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि दोबारा निरीक्षण में लोग बिना कारण गैरहाजिर पाए गए तो कार्रवाई होगी। निर्देश दिए कि डीएल बनवाने वाले अभ्यर्थियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उनका नियमानुसार परीक्षण करके डीएल निर्गत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम- एसपी के पहुंचने से हड़कंप मची रही। कुछ देर तक निरीक्षण करने के उपरांत जब दोनों अफसर लौट गए तब कर्मचारी आनन- फानन कार्यालय पहुंचे। डीएम द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिए जाने की बात सुनकर लोगों को राहत मिली। इसके बाद कार्यालय का कामकाज शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed