{"_id":"6a2b05c689f43c5f52027fe5","slug":"seven-meritorious-students-to-receive-gold-medals-names-included-in-university-list-basti-news-c-207-1-bst1005-160339-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सात मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय की सूची में आया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सात मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय की सूची में आया नाम
विज्ञापन
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदक की अंतिम लिस्ट जारी की गई है। इसमें बस्ती जनपद के सात मेधावी शामिल किए गए हैं, जिन्हें कुलाधिपति के हाथों 29 जून को आयोजित कार्यक्रम में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय से संबद्ध जनपद के कॉलेजों में मेधावियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें बीएससी कृषि में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज बस्ती के ओमजी सिंह, एलएलबी में एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के हिमांशु जायसवाल, एमए राजनीति शास्त्र में लखपतिदेवी रामकिशोर महिला महाविद्यालय बस्ती की आकांक्षा गुप्ता, एमए रक्षा अध्ययन में एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के नवमीनाथ, एमएसएसी एजी एग्रोनामी में चौधरीचरण सिंह पीजी कॉलेज बस्ती की सची मिश्रा, इसी कॉलेज की स्वाती सिन्हा एमएससी एजी हार्टिकल्चर और श्वेता राव एमएससी एजी एक्सटेंशन को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
महाविद्यालयों के अनुसार, कुलाधिपति स्वर्ण पदक से कॉलेजों का गौरव बढ़ेगा। बताया गया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में इन मेधावियों का नाम शामिल किया गया है। प्राचार्य एपीएन पीजी कॉलेज प्रो. अभय सिंह का कहना है कि सूची मिली है। संबंधित छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है।