फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Serial number will be visible on every page of board exam answer sheets

Basti News: बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के हर पेज पर दिखेगा क्रमांक

Thu, 16 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Serial number will be visible on every page of board exam answer sheets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में होने वाले परीक्षा में परीक्षार्थियों को मिलने वाली उत्तर पुस्तिकाओं के हर पेज पर क्रमांक रहेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह व्यवस्था नकल रोकने में कारगर सिद्ध होगी ।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आगामी 24 फरवरी से शुरू होने वाली ह। परीक्षा को नकल विहीन सकुशल संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर ली है। परिषद की ओर से भीनकल रोकने के किए कड़े प्रबंध किए गए है। जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 124 केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से लैस हर केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सचल दल का गठन किया जा रहा है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए करीब चार हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस साल की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 39413 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 19,797 छात्र व 19,616 छात्राएं परीक्षा देंगी। जबकि इंटरमीडिटए की परीक्षा में 38,059 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 18,758 छात्र और 19,301 छात्राएं परीक्षा देंगी। ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed