फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sent a letter written in blood

Basti News: मानेदय के लिए अनुदेशकों ने राष्ट्रपति को भेजा खून से लिखा पत्र

Mon, 04 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
sent a letter written in blood
- दो अक्तूबर से हर रविवार शास्त्री चौक पर कर रहे क्रमिक अनशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को अनुदेशकों ने शास्त्री चौक पर क्रमिक अनशन कर राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को खून से लिखा ज्ञापन भेजा। अनुदेशक हर रविवार को मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शास्त्री चौक पर दो अक्तूबर से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।

इसे लागू कराने की मांग को लेकर संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर तमाम विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में अब अपने खून से ज्ञापन लिखकर भेजना पड़ रहा है।जिला उपाध्यक्ष सनोज कन्नौजिया ने बताया कि सरकार अनुदेशकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। घोषणा के बाद भी मानदेय बढ़ाकर न देना यह सौतेला व्यवहार का उदाहरण है। दस हजार रुपये मानदेय मिल रही है। इससे गुजर बसर कर पाना संभव नहीं है। संगठन जिला महामंत्री अलका रानी ने बताया कि जब अनुदेशकों की नियुक्ति हुई थी तो जनपद में करीब 407 अनुदेशक थे, इनमें 50 अनुदेशकों ने नौकरी छोड़ दी है। यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। मौके पर सनोज कन्नौजिया, दीनानाथ निषाद, दिव्या श्रीवास्तव, चंंद्रमुखी वर्मा, इंदु, दिव्या, सुनीता यादव, रीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed