{"_id":"6161e0748ebc3e9fbb684a35","slug":"semi-deranged-girl-found-in-suspicious-condition-investigation-started-basti-news-gkp4123591137","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में मिली अर्धविक्षिप्त युवती, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में मिली अर्धविक्षिप्त युवती, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में मिली अर्धविक्षिप्त युवती, जांच शुरू
बभनान/ बस्ती। सोशल मीडिया पर बभनान कस्बे में एक युवती के साथ गैंगरेप की सूचना पर शनिवार को गौर व पैकोलिया थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस को कस्बे के सुनील कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी। एसओ पैकोलिया प्रदीप कुमार का कहना है कि खंडहरनुमा मकान में चार अक्तूबर की रात किसी के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों के पहुंचने की सूचना दी गई।
पुलिस के मुताबिक कस्बे के सुनील कुमार, बृजेश कुमार आदि ने देखा तो पाया कि युवती अपना नाम पता भी नहीं बता पा रही है और उसके पांव में कीड़े पड़े थे और दुर्गंध आ रही थी। पुलिस का कहना है कि महिला को तत्काल सीएचसी भेजा गया उसके साथ कोई अपराध होना नहीं पाया गया। इस मामले में नगर पंचायत बभनान के मनोनीत सभासद सुनील कसौधन ने पैकोलिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चार अक्तूबर की देर रात नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या छह लक्ष्मी बाई नगर में मिडिल स्कूल के समीप एक खंडहर नुमा मकान में किसी युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोग जुट गए। वहां लोगों के पहुंचते ही चार-पांच की संख्या में मौजूद लोग भागने लगे जबकि एक लगभग 24 वर्षीय घायल युवती, जिसके कपड़े फटे हुए एवं अस्त- व्यस्त थे, वहां पड़ी हुई थी।
थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उसी दिन मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की जांच की थी। लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी। उसे उसी दिन इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में युवती के साथ किसी तरह की घटना होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।