फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Selected players of Civil Services sweated it out in the divisional trials.

Basti News: मंडलीय ट्रायल में सिविल सर्विसेज के चयनित खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Wed, 19 Aug 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Selected players of Civil Services sweated it out in the divisional trials.
स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल में कुश्ती में दांव अजमाते पहलवान स्रोत विभाग
बस्ती। सरकारी सेवाओं में जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी और कर्मचारी अब खेल मैदान में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन-ट्रायल में सफल हुए 16 खिलाड़ियों ने मंगलवार से शुरू हुए दो दिवसीय मंडलीय ट्रायल में शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पसीना बहाया। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल में टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, खो-खो, हॉकी और योगासन समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ी शामिल हुए। पात्र अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने-अपने खेल में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुधवार को भी मंडलीय ट्रायल जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए 24 और 25 अगस्त को प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन-ट्रायल आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मंडलीय ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मौका
सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी सरकारी संस्थानों के कर्मचारी पात्र नहीं हैं। स्वायत्तशासी निकायों के कर्मचारी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत और पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा शिक्षक व सहायक शिक्षक भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकते।


---
जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल में 11 खिलाड़ियों ने दिखाए दांव-पेच
बस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में आयोजित होगी। इसके लिए मंगलवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन-ट्रायल हुआ। इसमें 11 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में दांव-पेच दिखाए। चयनित खिलाड़ी बुधवार को होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय ट्रायल में सफल खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल में 45 किलोग्राम भारवर्ग में हर्षित पांडेय, 48 किलोग्राम में मार्तंड यादव, 51 किलोग्राम में कृष्णा तिवारी, 55 किलोग्राम में ऐश्वर्य सिंह, 60 किलोग्राम में सत्यम यादव, 65 किलोग्राम में मोनू यादव, 71 किलोग्राम में मोनू, 80 किलोग्राम में ईशान विक्रम सूर्यवंशी और 92 किलोग्राम में प्रियांशु मिश्र ने प्रतिभाग किया। वहीं, 45 किलोग्राम जीआर वर्ग में अनुज कुमार और 65 किलोग्राम वर्ग में सक्षम पांडेय शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed