फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Secretaries have been stuck in the same block for five years

Basti News: पांच वर्ष से एक ही ब्लॉक में जमे हैं सचिव

Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Secretaries have been stuck in the same block for five years
- गौर ब्लाॅक में वर्ष 2019 से अधिकांश सचिव तैनात हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के निर्देश पर सभी विभागों में लंबे समय से जमे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर व पोस्टिंग किए जा रहे हैं। लेकिन गौर ब्लाॅक में पांच वर्ष से अधिक समय बीत गए। मगर अभी भी अधिकतर सचिव एक ही ब्लॉक में जमे हैं और अपने मनमर्जी से गांवों में पोस्टिंग कराकर जमे हैं।

गौर ब्लाॅक में कुल 108 ग्राम पंचायत हैं। जहां गांवों के विकास के साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 17 सेक्रेटरी को तैनात किया गया है। लेकिन इनमें से अधिकांश सचिव पांच वर्ष से अधिक का समय बीत गया और एक ही ब्लॉक में मन माफिक पोस्टिंग कराकर जमे हुए हैं। अधिकांश सचिवों के पास कई ग्राम पंचायत का चार्ज है। ऐसे में गांवों में सप्ताह में भी सचिव दिखाई नहीं देते। कई वर्षों से एक ही ब्लॉक में सचिवों के जमे होने से ग्रामीण भी सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक में वर्ष 2019 से सचिव कृष्णानंद शाह, अनुपम चौधरी, कौशलेंद्र पाल, राकेश कुमार, श्याम प्रकाश भारती, सुधीर सिंह, संजीव कुमार एक ही ब्लॉक में जमे हैं। इसी तरह सचिव बृजेश यादव और आरती सिंह 2021 से तैनात हैं। जबकि महेंद्रनाथ सितंबर 2020 से गौर ब्लाॅक में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सचिव के ट्रांसफर और पोस्टिंग का कार्य डीपीआरओ स्तर से होता है। रही बात ग्राम पंचायत के आवंटन का तो कर्मचारियों के कमी के चलते कुछ सचिवों के पास अधिक ग्राम पंचायत का प्रभार है। सभी सचिव निर्देशों का पालन करते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कार्य कर रहे हैं।

- राजेश कुमार सिंह, बीडीओ

एक ब्लॉक में अधिकतम तीन वर्ष तक सचिव रह सकते हैं। जिले के सभी ब्लॉकों में जो कर्मचारी लंबे समय से तैनात हैं। उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। जो कर्मचारी समय से ज्यादा अवधि पूरी कर चुके हैं। उनका ट्रांसफर किया जाएगा।
- रतन कुमार, डीपीआरओ

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed