फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Secondary Education Council sent the second batch of answer sheets

Basti News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भेजी उत्तर पुस्तिकाओं की दूसरी खेप

Sun, 26 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Secondary Education Council sent the second batch of answer sheets
यूपी बोर्ड : कड़ी निगरानी के बीच जिला स्तरीय स्ट्रांग रूम में कॉपियों का किया गया भंडारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद से उत्तर पुस्तिकाओं की दूसरी खेप भेजी गई। इसका भंडारण कड़ी निगरानी के बीच जीआईसी में बनाए गए जिला स्तरीय स्ट्रांग रूम मेंं कराया गया। शीघ्र इन कॉपियों का आवंटन भी शुरू हो जाएगा।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कराने के लिए अब तक जिले में तीन लाख 14 हजार 433 (ए) उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। एक लाख 37 हजार 699- बी कापियां भी आई हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को जीआईसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में सभी उत्तर पुस्तिकाएं रखवाई जा रही है, ताकि इससे कोई छेड़छाड़ न हो सकें।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम के कैमरे 24 घंटे सक्रिय रखे जा रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी इसकी निगरानी होने लगी है। परीक्षा सकुशल कराने के लिए हर स्तर पर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर अनिवार्य सभी मानक पूरे करा लिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र ऑनलाइन कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से विभागीय टीम प्रत्येक केंद्र पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 124 केंद्र
इस बार बोर्ड परीक्षा के कुल 124 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की सूची जारी होने के बाद अनिवार्य सभी व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लिया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वाईफाई, सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकाॅर्डर, परीक्षार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त, बेंच, चहारदीवारी, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा अनिवार्य की गई है।

..

24 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। परिषद ने समयसारिणी जारी कर दी है। हाईस्कूल में 42196 और इंटरमीडिएट में 38829 छात्र- छात्राएं शामिल होंगे। जिले में कुल 81025 विद्यार्थी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं।

..
कोट

यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की दूसरी खेप आ गई है। जिसे स्ट्रांग रूम सुरक्षित करा दिया गया है।
-जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed