फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   second day of dipped dead body found

नदी में लापता युवक का दूसरे दिन मिला शव, शिवाघाट पुल से कुआनो नदी में लगाई थी छलांग

Sun, 09 Aug 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
second day of dipped dead body found
नदी में लापता युवक का दूसरे दिन मिला शव, शिवाघाट पुल से कुआनो नदी में लगाई थी छलांग
विज्ञापन

गौर। क्षेत्र के शिवाघाट पुल से कुआनो नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन रविवार को दोपहर में नाव की मदद से ग्रामीण ने पुल से दो सौ मीटर पूरब मछली जाल से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आठ अगस्त को शाम सेखुईया गांव निवासी 20 वर्षीय युवक दीपक प्रजापति मोबाइल फोन से बात करते हुए घर से पांच किमी दूर शिवाघाट पुल पर पहुंचा और मोबाइल नीचे रखकर नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाते राहगीर ने देख लिया और सूचना फौरन आसपास के लोगों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल के जरिए लोकेशन पता की तो युवक की पहचान गौर थाना के सेखुईया गांव के दीपक प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस और ग्रामीण तलाश करते रहे मगर युवक का पता नहीं चला। तेज बहाव के चलते दूसरे दिन नाविकों की मदद से मछली वाली जाल से शव को नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने बताया कि दीपक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। एक माह पहले वह मुंबई से आया था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया कुछ समझ में नहीं आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि नाव की मदद से दूसरे दिन नदी में लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed