{"_id":"69d95454643dec9e4e02721b","slug":"search-underway-for-fifth-gang-rape-accused-basti-news-c-207-1-bst1006-156558-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सामूहिक दुष्कर्म के पांचवें आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सामूहिक दुष्कर्म के पांचवें आरोपी की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा। क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पांचवें आरोपी की तलाश में पुलिस ने पूरी रात छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। हालांकि इस मामले में अब तक चार युवक जेल भेजे जा चुके है। कुल पांच लोग आरोपी बनाए गए है।
बता दें कि लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने मंगेतर के साथ तीन अप्रैल को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के शिवमंदिर बेहिल दर्शन-पूजन करने जा रही थी। दोनों लोग बाइक से नहर वाले रास्ते से मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। तभी युवती ने शौच के लिए गाड़ी रुकवा दी।
इसी बीच वहां तीन बाइक पर सवार होकर पांच अपरिचित युवक पहुंच गए। पांचों ने युवती और उसके मंगेतर को घेर लिया और फोन पर युवकों ने युवती के माता-पिता से बात कर तस्दीक की।
विज्ञापन
इसके बाद पांचों युवकों ने युवती और उसके मंगेतर को मंदिर पहुंचाने की बात कहकर अपनी बाइक और स्कूटी पर बैठा लिया। मंदिर न ले जाकर एक बाग में ले गए। युवती का आरोप हैं कि बाग में पांचों आरोपियों उसके मंगेतर को बंधक बनाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चले गए।
घटना के बाद से ही पीड़िता और उसका मंगेतर आरोपी युवकों की शिनाख्त करने में जुट थे। आरोपियों के नाम पता की सही जानकारी जुटाने के बाद बुधवार को पीड़िता ने मुंडेरवा पुलिस से घटना की आपबीती बताई। जिसके बाद केस दर्ज हुआ और चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है।