{"_id":"69751f1969339e42350bee49","slug":"search-for-land-complete-ayurvedic-medical-college-and-hospital-to-be-opened-in-nathpur-basti-news-c-207-1-bst1005-151896-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन की तलाश पूरी...नाथपुर में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन की तलाश पूरी...नाथपुर में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल
विज्ञापन
बस्ती। जिले के नाथपुर गांव में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की सौगात देने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने नाथपुर में 5.462 हेक्टेयर जमीन आयुष विभाग के नाम आवंटित कर दी है। बताया गया कि यहां 100 सीटों पर पढ़ाई के साथ ही 100 बेड का अस्पताल भी बनेगा।
मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भानपुर विकासखंड के नाथपुर व लोढवा गांव में आयुष महाविद्यालय और अस्पताल खुलने से अलग पहचान होगी। जिले में एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के फरमान के बाद जिला प्रशासन ने इसी गांव में 5.462 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर आयुष विभाग के नाम आवंटित कर दिया है। अब यहां आयुष पद्धति की तीनों विधाओं आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी पद्धति की चिकित्सा शिक्षा दी जाएगी। मरीजों को भर्ती कर इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।
डीएम ने गांव नाथपुर लोढ़वा में गाटा संख्या 223 मि. में 2.823 हेक्टेयर और 13ड मि. 2.639 हेक्टेयर कुल 5.462 हेक्टेयर भूमि पुनग्रर्हीत की गई है। इस भूमि पर आयुष विभाग की ओर से आयुष महाविद्यालय और चिकित्सालय बनाया जाएगा। भूमि मिलने के बाद आयुष विभाग अब इस पर आगणन की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विभाग अधिकारियों ने बताया कि नवंबर 2025 में विशेष सचिव आयुष विभाग की ओर से भूमि की उपलब्धता संबंधी रिपोर्ट मांगी गई थी।
इसके बाद क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी ने इस प्रयास को तेज करते हुए डीएम से भूमि मांगी थी। राजस्व विभाग ने भूमि खोजकर बताया।
इसके बाद हस्तांतरित की प्रक्रिया पूरी हुई। इससे यहां आयुष महाविद्यालय और अस्पताल खुलने का रास्ता साफ हो गया है।
वित्तीय स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य : क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने बताया कि भानपुर के नाथपुर व लोढ़वा गांव में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने 5.462 हेक्टेयर जमीन आयुष विभाग को आवंटित की है। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलते ही आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।