{"_id":"69cd72f962c2c49c090bf33d","slug":"seal-on-renewalface-of-35-rural-roads-will-change-basti-news-c-207-1-bst1001-155947-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवीनीकरण पर मुहर...35 ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवीनीकरण पर मुहर...35 ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
खस्ताहाल दसिया- महनुआ मार्ग। संवाद
बस्ती। जिले के ग्रामीण सड़कों की दशा अब बदलने वाली है। शासन ने 35 महत्वपूर्ण सड़कों के मरम्मत/नवीनीकरण के लिए स्वीकृति दे दी है। इन सड़कों को चमकाने के लिए 25 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृति किया गया है। इन सड़कों का मरम्मत के साथ नवीनीकरण किया जाना है। साल भीतर ही इन सड़कों को चमकाने का समय दिया गया है। कार्यदाई एजेंसी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक ने निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो एक महीने के भीतर अधिकांश सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति ग्रामीण अंचल के मरम्मत के लिए खस्ताहाल सड़कों की लंबी फेहरिस्त भेजी गई थी। शासन ने एकमुश्त छोटी बड़ी सड़कों के मरम्मत/नवीनीकरण को कार्य पर मुहर लगा दिया है।
प्रत्येक सड़क पर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए बजट की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। इधर तीन-चार सालों में पहली बार एकमुश्त इतनी सड़कों के कायाकल्प का बजट आया है। इससे विभाग का भी उत्साह बढ़ गया है। खाली हाथ नहीं बैठना होगा।
बस्ती-कांटे मार्ग का अभी करना होगा इंतजार : वर्ष 2026-27 में बहुप्रतीक्षित बस्ती- कांटे मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव फिर लटक गया है। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। पीडब्ल्यूडी नए वित्तीय सत्र में इस सड़क का प्रस्ताव दोबारा भेजने की तैयारी में है। पिछले दो साल से शहर को दूसरी फोरलेन सड़क मुहैया कराने के लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक की तरफ से जोर आजमाइश की जा रही है। इसके लिए बस्ती-कांटे मार्ग को चुना गया है।
विज्ञापन
योजना हैं कि अमहट पुल से शहर से आठ किमी दूर स्थित प्लॉस्टिक कांप्लेक्स तक इस सड़क को फोरलेन में तब्दील कर दिया जाए। इसके आगे कांटे तक टू-लेन विद पिप्ड सोल्डर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। दो साल से लगातार यह प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।
अभी इसको मंजूरी नहीं मिल पा रही है। जबकि एक बार कमिश्नर अखिलेश स्तर से भी सिफारिश की जा चुकी है। उम्मीद थी कि इस बार इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी तो अमहट से लेकर गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहा से लगायत प्लॉस्टिक कांपलेक्स तक की सड़क 22 मीटर चौड़ी हो जाएगी। मगर प्रस्ताव पर स्वीकृति न मिलने से यह योजना साकार होती नजर नहीं आ रही है।