फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SDM sealed hospital and ultrasound center

Basti News: अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्र को एसडीएम ने कराया सील

Fri, 28 Apr 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
SDM sealed hospital and ultrasound center
हर्रैया कस्बे के बभनान रोड पर संचालित अस्पताल को सील करते उप जिलाधिकारी व एसीएमओ।
हर्रैया। एसडीएम गुलाबचंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बे में संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। जांच की भनक लगते ही संचालकों में अफरातफरी मच गई। सीएचसी के आसपास स्थित अधिकांश पैथोलॉजी को बंद कर संचालक फरार हो गए। टीम ने अक्षय अस्पताल और हर्रैया अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम गुलाब चंद्र और एसीएमओ बृजेश शुक्ला टीम की टीम सबसे पहले बभनान रोड स्थित अक्षय हॉस्पिटल पर पहुंची। अस्पताल खुला मिला लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष में कोई डॉक्टर नहीं मिला। मशीनों का रख-रखाव और अस्पताल में तमाम अनियमितता देखते हुए एसडीएम ने अस्पताल को सील कर दिया। संचालक को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में अभिलेख सहित कार्यालय में पक्ष रखने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम महिला अस्पताल के पास संचालित हर्रैया अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची, टीम को देखकर संचालक शटर गिराकर भाग गया। संचालक के मोबाइल पर जांच की सूचना दी गई इसके बावजूद वापस न आने पर सेंटर को सील कर दिया। टीम विशाल नर्सिंग होम पहुंची। यहां मौजूद डॉ.हरि ओम श्रीवास्तव ने जांच टीम को सारे अभिलेख दिखाए और टीम ने अल्ट्रासाउंड कमरे की व्यवस्थाओं को देखा। जहां सब कुछ संतोषजनक पाया गया। एसडीएम ने बताया कि जांच के कारण सेंटर बंद कर भागे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed