फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SDM raids private hospital after receiving complaint

Basti News: शिकायत मिलने पर निजी अस्पताल पर एसडीएम ने मारा छापा

Thu, 19 Sep 2024 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
SDM raids private hospital after receiving complaint
भानपुर सीएचसी के निकट निजी अस्पताल में छापे के दौरान बाहर जुटी भीड़- फोटो- संवाद
-कमियां मिलने पर सीएचसी अधीक्षक को दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट संचालित एक निजी अस्पताल पर एसडीएम आशुतोष तिवारी ने सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी के साथ बुधवार देर शाम छापा मारा। इसमें पांच महिलाओं का ऑपरेशन से प्रसव हुआ पाया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारी ऑपरेशन करने वाले डाॅक्टर और बेहोशी के डाॅक्टर के अलावा किसी मरीज का केस शीट नहीं दिखा सके।

इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से अस्पताल में बिना चिकित्सक के अवैध तरीके से प्रसव कराए जाने की शिकायत मिली थी। जिसके संज्ञान में छापा मारा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि एसडीएम के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed