{"_id":"5a1b016d4f1c1b96698b56fe","slug":"sdm-held-caupal-in-kothili","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठिली में एसडीएम ने लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठिली में एसडीएम ने लगाई चौपाल
basti
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनहा/सल्टौआ।
ग्राम पंचायत कोठिली में रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम भानपुर अमनदीप डुली ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पात्र गृहस्थी कार्डों का सत्यापन भी हुआ। चौपाल में अनुपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाए। हैंडपंपों से दूषित पानी आने की शिकायत दर्ज कराई तथा ओवरहेड टैंक निर्माण की मांग भी रखी। एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि पेयजल समस्या दूर करने के लिए ग्राम प्रधान बैजनाथ जायसवाल ने पत्र लिखा था, जिसे डीएम के संज्ञान में डाल दिया गया है। एसडीआई विजय कुमार ओझा ने प्राथमिक विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं को रेखांकित किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार वर्मा ने ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के संबंध में बताया। हलका कानूनगो बहरैची शर्मा ने वरासत के संबंध में उठे प्रश्न के उत्तर दिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश कुमार विश्वकर्मा ने कृषि योजनाओं तथा सीडीपीओ सावित्री ने विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को बताया। पूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद ने 262 लोगों के नाम की सूची पढ़कर सुनाया, जिस पर ग्रामीणों ने बताया की तमाम लोगों के नाम पात्र गृहस्थी की सूची में नहीं हैं। एसडीएम ने अपात्रों को सत्यापन कर सूची से बाहर करने तथा पात्रों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की ओर से स्थापित ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी एसडीएम को दी। सेक्रेटरी शालिनी त्रिपाठी ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत नवनीत मिश्र, एडीओ कृषि बालेंदु पाण्डेय, हलका लेखपाल सीमा कुमारी, बालकृष्ण उपाध्याय, सन्देश रंजन, ग्राम प्रधान बैजनाथ जायसवाल, प्रमोद पासवान आदि मौजूद रहे।