फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scooty collides with divider, youth dies

Basti News: स्कूटी डिवाडर से टकराई, युवक की मौत, दो घायल

Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Scooty collides with divider, youth dies
शहर के एक होटल के पास देर रात हुई दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। शहर के एक होटल के पास बृहस्पतिवार देर रात एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल के पास एक स्कूटी पर सवार अंकुर (19), अभिषेक (18) और जारी उर्फ विकास चौधरी (23) निवासी मरवटिया थाना पुरानी बस्ती कहीं से आ रहे थे। स्कूटी की रफ्तार तेज होने की वजह से वह डिवाइडर से टकरा गई। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पुजारी उर्फ विकास चौधरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ सदर विनय चौहान ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर रूकूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मरवटिया निवासी जारी उर्फ विकास चौधरी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed