{"_id":"68f00e367e5f7bebbb097cba","slug":"science-exhibition-children-showcase-their-talent-bobby-tops-basti-news-c-207-1-bst1001-145920-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी : बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, बॉबी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी : बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, बॉबी अव्वल
Thu, 16 Oct 2025 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मेडल के साथ विजयी प्रतिभागी।
बस्ती। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जीजीआईसी में बुधवार को मंडल स्तरीय विज्ञान एवं टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में जीआईसी बस्ती के बॉबी कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रितेश को द्वितीय स्थान मिला।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी डीआईओएस उदयभान वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार कुशवाहा, जिला समन्वयक बागीश पाठक, प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा भारद्वाज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, तकनीक, विज्ञान, जल संचयन आदि विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। अतिथियों से मॉडल से संबंधित प्रश्न भी पूछे। जिसके बारे में बच्चों ने विस्तार से बताया। सीनियर वर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के अजय कुमार प्रथम, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज शृंगीनारी के आलोक पाठक को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में संजय कुमार सिंह, डॉ. आयुषी मिश्रा, डॉ. सूर्य प्रताप वर्मा, डॉ. अयोध्या सिंह, डॉ. विजय कुमार शुक्ला, शामिल रहे। विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।