फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   School children will be protected

Basti News: वाहनों की खिड़कियों में लगे रॉड से स्कूली बच्चों की होगी सुरक्षा

Wed, 15 Nov 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
School children will be protected
एआरटीओ ने विद्यालय संचालकों को पखवाड़े के भीतर वाहनों को दुरुस्त करने का जारी किया फरमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्कूली वाहनों की खिड़कियों में अब रॉड यानी रेलिंग लगवाई जाएगी। इससे स्कूली वाहनों से आने-आने बच्चे अपना भी अंग बाहर निकल सकेंगे। वह सुरक्षित विद्यालय पहुंच जाएंगे। इसके लिए एआरटीओ पंकज सिंह ने विद्यालय संचालकों को पत्र भेजकर 15 दिन की मोहलत दी है।

शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति के निर्देश पर एआरटीओ ने जिले के सभी स्कूली वाहनों के संचालकों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि स्कूली वाहनों की खिड़कियों पर छात्र व छात्राओं की सुरक्षा के लिए लोहे के रॉड लगवाएं। यह प्राविधान उप्र मोटरयान नियमावली के 26वें संशोधन के तहत किया गया है। कई वाहनों में यह पाया गया है कि खिड़कियों में तीन या चार रॉड लगे रहते हैं। ऊपर का स्थान खाली रह जाता है। विद्यार्थी का सिर बाहर निकलने से हादसा हो सकता है। ऐसे में मानकों के अनुसार स्कूली वाहनों की खिड़कियों पर सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग इस प्रकार लगाई जाए कि किसी भी विद्यार्थी का सिर अथवा कोई भी अंग बाहर न निकलने पाए।
विज्ञापन

इसके लिए एआरटीओ ने 15 दिन की मोहलत देते हुए सभी स्कूल संचालकों को वाहन दुरुस्त करवाकर संभागीय परिवहन निरीक्षक संजय दास से वाहनों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग व शासन गंभीर है। लिहाजा लापरवाही करने वाले स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed