फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   School CHalo Abhiyan rally today

स्कूल चलो अभियान को आज बच्चे निकालेंगे रैली

Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
School CHalo Abhiyan rally today
स्कूल चलो अभियान : आज बच्चे निकालेंगे रैली
विज्ञापन

बस्ती। स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे डारीडीहा से बच्चे रैली निकालेंगे। रैली को सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली साढ़े नौ बजे सदर बीआरसी पर पहुंचेगी। जहां बच्चों को सुबह दस श्रावस्ती में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को श्रावस्ती जनपद से शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह सहित मुख्यमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया जाएगा। इसके लिए टीवी, एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है ताकि छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को प्रेरित किया जा सके। बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के यू-ट्यूब लिंक https://youtu-be/IYa9P5gJmns पर भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र समाप्त, नहीं हुआ रिजल्ट कार्ड का वितरण
दुबौला (बस्ती)। स्कूलों में शैक्षणिक सत्र समाप्त हो गया। एक अप्रैल से नया सत्र भी शुरू हो गया। लेकिन, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक बच्चों में गत वर्ष का रिपोर्ट कार्ड यानि परीक्षा फल का वितरण नहीं किया गया। रिजल्ट कार्ड न मिलने से एक ओर जहां बच्चे परेशान हैं। वहीं, अभिभावक भी स्कूलों का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर विकास क्षेत्र में 123 प्राथमिक, 27 उच्च प्राथमिक और 27 कंपोजिट समेत कुल 177 विद्यालयों में बीते वर्ष में करीब 19 हजार बच्चे पंजीकृत थे। ब्लॉक क्षेत्र के इन सभी विद्यालयों में 22 से 26 मार्च के बीच परीक्षा कराई गई थी। रिजल्ट कार्ड 31 मार्च तक बच्चों में वितरित कर देना था, लेकिन कार्ड उपलब्ध न होने से ऐसा न हो सका। खंड शिक्षा अधिकारी गौर कपिल देव द्विवेदी ने बताया कि रिजल्ट कार्ड छपने में हुई देरी के चलते विद्यालयों को उपलब्ध नहीं कराया जा सका। कार्ड छप कर आ गया है। सोमवार से सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया जाएगा जिसके अगले दिन से वितरण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed