{"_id":"6a723ddd0dd80379b10ef4cb","slug":"scholarship-will-not-be-granted-without-75-percent-attendance-basti-news-c-207-1-bst1006-163695-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 75 प्रतिशत उपस्थिति के बिना नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 75 प्रतिशत उपस्थिति के बिना नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
बस्ती। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत अब कॉलेजों में 10वीं से ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।
शासन की ओर से योजना में नई व्यवस्था लागू की गई है। जिले में 401 माध्यमिक विद्यालय और 69 से अधिक महाविद्यालय संचालित हैं। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत सभी शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पोर्टल पर संचालित पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या, शुल्क और मान्यता से संबंधित जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करनी होगी।
पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेजों की जिम्मेदारी संस्था प्रमुख, प्राचार्य और प्रधानाचार्य की होगी।
आवेदन पत्रों और अभिलेखों का मिलान एवं सत्यापन करने के बाद ही उन्हें ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा। पात्रता पूरी नहीं करने वाले आवेदनों को कारण दर्ज करते हुए छात्रवृत्ति योजना के तहत पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करना और विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है।