फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SBI Branch Manager Found Sencless in her home

संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली महिला बैंक मैनेजर

Tue, 21 Jun 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
SBI Branch Manager Found  Sencless in her home
संदिग्ध परिस्थिति में बेहोश मिलीं महिला बैंक मैनेजर
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कस्बे के एसबीआई की महिला बैंक मैनेजर सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में अपने कमरे में बेहोश पाई गईं। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां से बैंक सहकर्मियों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर ने बताया कि परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं। लखनऊ के तेलीबाग इलाके के रहने वाली सुजाता रानी (32) पुत्री सूबेदार राम दयाल महराजगंज कस्बे के एसबीआई शाखा में मैनेजर पद पर तैनात हैं। वह कप्तानगंज कस्बे के पंडुल रोड पर किराए के मकान में रहती हैं। सोमवार सुबह सुजाता के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। जिससे देखकर आसपास के लोगों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने के कारण बगल के लोगों ने सूचना मकान मालिक को दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस 11 बजे सबकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला कांस्टेबल ने अंदर जाकर देखा तो पता चला कि नहाते समय सुजाता बेहोश हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed