{"_id":"68b0b7411e25ee520c00111e","slug":"saryus-water-level-is-decreasingdanger-of-erosion-basti-news-c-207-1-bst1001-142817-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू का कम हो रहा जलस्तर...कटान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू का कम हो रहा जलस्तर...कटान का खतरा
Fri, 29 Aug 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी संग्राम में कटान कर रही नदी।
विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। इससे बाढ़ पीड़ितों को राहत तो मिल रही है लेकिन, कटान से दहशत बरकरार है। संवेदनशील जगहों पर नदी अभी भी कटान कर रही है। क्षेत्र के अर्जुनपुर, पकड़ी संग्राम, कल्यानपुर के पड़ाव के पास कटान हो रहा है।
संवेदनशील गांवों में बाढ़ खंड की टीम पिछले एक सप्ताह से सक्रिय है। कटान रोकने के लिए परक्यूपाइन, मिट्टी एवं ईंट के रोड़े से भरी बोरियां नदी के मुहाने पर डाली जा रही हैं। कटान रोधी कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इधर सरयू नदी के जलस्तर में बढ़त की भी उम्मीद बनी हुई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बृहस्पतिवार सायं 4 बजे नदी का जलस्तर 92.360 मीटर पर रिकार्ड किया गया है। यह खतरे के निशान 93.730 मीटर से 37 सेमी नीचे है। लेकिन, पहाड़ों पर बारिश के चलते नदी के जलस्तर में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
बाढ़ग्रस्त गांव कल्याणपुर, भरथापुर, संदलपुर और बीडी तटबंध के अर्जुनपुर में राजकीय पशु चिकित्सालय विक्रमजोत की टीम ने भी भ्रमण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में 210 पशुओं का टीकाकरण किया गया। टीम ने पशुपालकों को खुरपका, मुंहपका, बुखार व अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्हें पशुओं के लिए आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में यह अभियान लगातार एक सप्ताह तक चलाया जाएगा।