फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu started increasing again... approaching the red mark

Basti News: फिर बढ़ने लगी सरयू... लाल निशान के करीब पहुंची

Thu, 22 Aug 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Saryu started increasing again... approaching the red mark
दुबौलिया। लगातार हो रही बारिश और विभिन्न बैराजों से बल्क मात्रा में पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। लाल निशान से नदी का फासला महज तीन सेंटीमीटर बचा है। जलस्तर बढ़ने से नदी और तटबंध के बीच बसे गांव सुबिका बाबू, आंशिक टेढ़वा गांव का पगडंडी मार्ग से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

यह गांव फिर पानी से चाैतरफा घिर गए हैं। तटबंध तक पहुंचने के लिए ग्रामीण डोंगी नाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अति-संवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर पर खजांचीपुर से लेकर खलवा गांव तक और गौरा-सैदाबाद तटबंध पर पारा गांव के सामने पांच सौ मीटर में नदी का तेज दबाव बना हुआ है। बुधवार को सरयू, गिरजा और शारदा बैराजों से लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी का जलस्तर बुधवार शाम पांच बजे 92.700 मीटर पर रिकार्ड किया गया है। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से महज तीन सेंटीमीटर नीचे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed