फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu river reaches close to red mark, danger of flood

Basti News: लाल निशान के करीब पहुंची सरयू, बाढ़ का खतरा

Mon, 04 Aug 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Saryu river reaches close to red mark, danger of flood
विक्रमजोत। सरयू नदी के जलस्तर में बढ़त बनी हुई है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदी ओवरफ्लो होने को आतुर है। रविवार को दिन भर जलस्तर में रुक- रुक कर बढ़ोतरी होती रही। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

माझा में पानी की दबाव अधिक होने के कारण और ठोकर के चलते जगह जगह कटान शुरू हो गयी है। माझा व निचले क्षेत्रों में पानी भरने लगा है। ग्रामीणों के सिर पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। विभागीय अधिकारी भी मान रहे हैं कि आगामी एक सप्ताह में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के वाटर रीडर बलराम ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे नदी का जलस्तर 92.50 मीटर रिकार्ड हुआ था।
विज्ञापन

यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से महज 23 सेमी नीचे है। बाढ़ खंड प्रथम के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान नदी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही। घघौवा बाढ़ चौकी पर दो जेई और दो सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की गई है। कटान रोधी सामग्रियां भी संवेदनशीन जगहों के आसपास डंप है। फिलहाल अभी तटबंधों के रैंप और स्पर सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एलवी तटबंध से सटे बाढ़ प्रभावित गांव भरथापुर, कल्याणपुर और संदलपुर सहित बीडी तटबंध से सटे कन्हईपुर खेमराजपुर, बड़ागांव, बेतावा, नरसिंहपुर, पकड़ी गांव के समीप बाढ़ का पानी पहुंच जाने से ग्रामीणों में दहशत है। उन्हें पिछले साल बाढ़ का मंजर याद आने लगा है। दुबौलिया संवाद के अनुसार नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के सुबिका बाबू गांव के लोग अपनी घर- गृहस्थी समेटने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी से उनका गांव चारों तरफ से घिर जाता है। आवागमन नाव के सहारे होता है। एक समय ऐसा आता है जब गृहस्थी का सामान लेकर शरणालय जाना पड़ता है। इस बार उसी तरह के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed