फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sarafa Bazar remained closed in protest against the terrorist incident

Basti News: आतंकी घटना के विरोध में बंद रहा सराफा बाजार

Sat, 26 Apr 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sarafa Bazar remained closed in protest against the terrorist incident
बस्ती। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया। प्रदेश बंद के आह्वान पर बस्ती सराफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ ने बंदी कर आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम का समर्थन किया। जिला अध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा ने कहा कि इस बंदी से राष्ट्र को समर्थन और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री मनोज सर्राफ, प्रभात सोनी, सपन सर्राफ, नगर अध्यक्ष राकी सोनी, ओमनाथ सर्राफ, विष्णु सोनी, मणिनाथ, मनीष अग्रवाल, बब्लू सोनी, रामजी बरनवाल, मोती सर्राफ, रितेश सोनी, दिनेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरैया और दुबौलिया संवाद के अनुसार, हरैया तहसील मुख्यालय पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मृतकों को श्रद्धांजलि के साथ उनके परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलवामा हमले से हर व्यक्ति दुखी और आक्रोशित है। इस्लामिक आतंकवाद के विरोध में केंद्र की सरकार को कठोर निर्णय लेने में अब संकोच नहीं करना चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि इस आतंकी हमले से यह साबित हो गया है कि आतंकवाद का भी धर्म होता है। धर्म पूछ करके पर्यटकों की हत्या करना इस्लाामिक जिहाद का पक्का सबूत है। विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री विवेक सिंह सोनू ने कहा कि अब सनातनियों को इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने भी लोगों को संबोधित किया।
गोरक्ष प्रांत की मातृ शक्ति की पालिका कविता त्रिपाठी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी सेना के साथ मातृ शक्ति भी लोहा लेने को तैयार हैं। कार्यक्रम को अमित चौधरी, जय हिंद सोनी, अमित गुप्ता, कुंदन कसौधन ने भी संबोधित किया। संचालन जिला सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद धर्मेंद्र सिंह ने किया। लोगों ने आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला जलाया।
इस अवसर पर किसान संगठन के राम चंदर सिंह आदि ने भी अपनी बात रखी। अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष संतोष कसौधन ने की। कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी संयोजिका सुषमा तिवारी, रोहित दूबे, नरेंद्र सिंह, राजेश पाठक, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी कर निकाला मार्च : सोनहा। पहलगाम में निहत्थे हिंदू पर्यटकों की हत्या पर रोष जताते हुए भानपुर तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकाल कर आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर घटना की निंदा की और पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस मौके पर एडवोकेट सुरेंद्र प्रताप सिंह, लोकनाथ उपाध्याय, कृष्ण प्रताप सिंह, रामप्रगट पाठक, वीरेंद्र द्विवेदी, आशुतोष सिंह, रविंद्र सिंह, प्रेम नाथ उपाध्याय, मनीष मिश्र, गिरजेश दूबे, धर्मेंद्र कन्नौजिया, जोगिंदर वरुण, सूर्यभान पाल आदि मौजूद रहे।

भाकियू ने पहलगाम की घटना पर जताया रोष : हरैया/दुबौलिया। शुक्रवार को हरैया तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन ने बैठक कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या पर रोष प्रकट किया। किसानों ने एसडीएम हरैया मनोज प्रकाश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर राम पाल सिंह, राम चंद्र सिंह, सत्य प्रकाश दूबे, राधेश्याम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed