फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sanjay President and Shailendra Rai General Secretary

Basti News: संजय अध्यक्ष व शैलेंद्र राय महामंत्री निर्वाचित

Thu, 06 Apr 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sanjay President and Shailendra Rai General Secretary
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के चुनाव के बाद शपथ लेते विजयी पदाधिकारी।
बस्ती। फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय कुमार कन्नौजिया ने 67 वोट पाकर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भानु प्रताप चौधरी को 43 वोट मिले। महामंत्री पद पर शैलेंद्र राय निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य पद पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए।
विज्ञापन

इसके अलावा विजय श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राममणि शुक्ल व अनुज यादव उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर यादव संगठन मंत्री, हेमंत कुमार भट्ट कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार कन्नौजिया सम्प्रेक्षक पद के लिए चुने गए। संरक्षक के पद पर भागीरथी पांडेय तथा मीडिया प्रभारी के पद पर भगवती प्रसाद यादव को नामित किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में लक्ष्मीकांत पांडेय व अनिल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के महत्वपूर्ण अंग हैं। अस्पताल के संचालन में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि संगठन जो भी अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखेगा, उसे दूर कराने का प्रयत्न किया जाएगा। फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य मोहम्मद अनीस ने कहा कि संगठन की ताकत के बल पर ही मान-सम्मान व अधिकार हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संदीप बडोला ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर केके सिंह महामंत्री बाराबंकी, योगेंद्र त्रिपाठी महामंत्री अयोध्या, नित्यानंद त्रिपाठी महामंत्री संतकबीरनगर, लक्ष्मीकांत ओझा, लालचंद्र चौधरी, श्याम सुंदर यादव, नरेंद्र कन्नौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed