फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sanitation problem

Basti News: गंदगी व जलजमाव के बीच रखा जा रहा खाद व अनाज

Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
sanitation problem
बस्ती। मंडल मुख्यालय से सटे सदर ब्लॉक के घरसोहिया ग्राम पंचायत में स्थापित पीसीएफ गोदाम के पास कूड़ा-करकट व जल जमाव होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं यहां आसपास के लोगों व सफाई कर्मचारियों को कूड़ा डालने से रोकने पर विवाद की स्थिति हो जाती है। इसके प्रति न तो संबंधित ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारी गंभीर हो रहे हैं और न ही ब्लॉक व पुलिस प्रशासन कोई इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन


बस्ती-ओड़वारा मार्ग से चीनी मिल रेलवे क्रॉसिंग होकर बस्ती-गोरखपुर फोरलेन तक जाने वाले नारंग रोड पर सहकारिता विभाग का पीसीएफ गोदाम स्थापित है। यही नहीं यहां पीसीएफ के जिला प्रबंधक समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के कार्यालय भी हैं। जहां सैकड़ों कर्मचारियों, मिलरों व केंद्र प्रभारियों समेत बड़ी संख्या में किसानों का रोजाना आवागमन होता रहता है। इस ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी व आसपास के लोग सभी कूड़ा लाकर इसी गोदाम के मुख्य गेट के पास जमा कर देते हैं। लिहाजा यहां दिन-रात मक्खियां भिनभिनाती हैं और गंदगी का अंबार लगा रहता है। इधर लगातार हो रही बरसात से यहां जल जमाव की स्थिति हो गई है। जो कोढ़ में खाज का काम कर रहा है।
विज्ञापन

---

इन्होंने सुनाई पीड़ा

यहां आए किसान राम वृक्ष चौधरी, राम प्रताप चौधरी, लालमणि मिश्रा, प्रभुनाथ विश्वकर्मा, भगवानदीन व ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि गेट के पास गंदगी होने से हर मौसम में परेशानी होती है। इधर बरसात के कारण जल जमाव होने से अब स्थिति और भी विकट हो चुकी है। मजबूरी में यहां आना पड़ता है। किसानों ने यहां से गंदगी हटवाने व गोदाम परिसर में जल जमाव रोकने के लिए उच्चीकरण कराने की मांग की है। साथ ही जिले का महत्वपूर्ण गोदाम होने के कारण यहां पर पीआरडी अथवा होमगार्ड की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

गोदाम परिसर में बरसात का पानी निकालने का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं सदर ब्लॉक के बीडीओ राजेश सिंह ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों से जवाब तलब किया जा रहा है और गेट के पास से कूड़ा हटवाने व दोबारा कूड़ा न डंप करने का निर्देश दिया गया है।
-अमित कुमार चौधरी, जिला प्रबंधक, पीसीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed