फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sandhya-havan brings happiness and prosperity to the family.

Basti News: संध्या-हवन से परिवार में बनी रहती है सुख-समृद्धि

Tue, 08 Sep 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sandhya-havan brings happiness and prosperity to the family.
बस्ती। आर्य समाज नई बाजार में चल रहे वेद प्रचार कार्यक्रम के तीसरे दिन सुर्तीहट्टा में देवयज्ञ (हवन) का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने वेदमंत्रों के साथ आहुतियां दीं। आचार्य सुरेश जोशी ने भारतीय वैदिक काल गणना के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यज्ञ एवं कर्मकांड से पहले संकल्प लेने की परंपरा प्राचीन होने के साथ वैज्ञानिक भी है। संकल्प के दौरान सृष्टि संवत, मन्वंतर, युग, मास, पक्ष, तिथि, गोत्र और स्थान का उच्चारण किया जाता है। यह परंपरा लोगों को अपने गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि संकल्प हमारी जड़ों की याद दिलाने के साथ परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की आधारशिला भी रखता है।
विज्ञापन

इसके बाद विदुषी रुक्मिणी जोशी ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की सन्निधि से दुखों का अंत होता है। नियमित रूप से परिवार के साथ संध्या-हवन करने से घर में सुमति, शांति और आरोग्य का वातावरण बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि वैदिक विचारों का प्रसार जन-जन को सही मार्ग चुनने की दिशा दिखाता है। कार्यक्रम का संचालन देवव्रत आर्य ने किया। इस दौरान आदित्य नारायण गिरि, रागिनी पांडेय, राकेश पांडेय, सत्या गुप्ता, अश्कृता मिश्रा, सरिता शुक्ला, सोनम गुप्ता, रूबी, शशिकला, राजेश्वरी, राजेश शुक्ला और विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed