फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sammanit kiya

प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया पुलिस कर्मियों का हौसला

Thu, 09 Jan 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
sammanit kiya
महराजगंज में एसपी हेमराज मीणा ने पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय को किया पुरस्कृत। - फोटो : BASTI
प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया पुलिसकर्मियों का हौसला
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। विभिन्न त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने पर एसपी हेमराज मीणा ने प्रशस्ति पत्र देकर पुलिसकर्मियों को सम्मनित किया। सोनहा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह व थाने के 12 अन्य पुलिस कर्मी बृहस्पतिवार को सम्मानित किए गए।
एसपी की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र को प्रभारी निरीक्षक ने सभी सहयोगी पुलिसकर्मियों को सौंपा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रशस्ति पत्र वर्ष 2019 में आयोजित कुंभ मेला तथा विभिन्न त्योहारों और न्यायालय की महत्वपूर्ण निर्णयों के अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाये रखने में योगदान पर सम्मानित किया गया है। इनमें सोनहा थाने से एसआई विनय प्रताप सिंह, तरुण कुमार शुक्ला, हेड मुहरर्रि मनोज कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, राधेश्याम यादव, कृष्ण भगवान यादव, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, दीपक मौर्या, महेन्द्र पासवान, सुनील कुमार, भालचंद्र यादव और कंप्यूटर आपरेटर इफ्तेखार अहमद का नाम शामिल है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाने के 12 पुलिसकर्मी सम्मनित
वाल्टरगंज। संवेदनशील परिस्थितियों में भी क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम रखने में सफल रहे पुलिसकर्मियों को एसपी की ओर से प्रशस्तिपत्र दिया गया। जिसमें थानाध्यक्ष विकास यादव, एसआई शिव शंकर मिश्रा, जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल विजय गुप्ता, सतीश पांडेय, जितेंद्र कुमार, रामनरेश, सुषमा सिंह, सूर्यकांत यादव, पंकज, नरसिंह यादव का नाम शामिल है। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय, नागरिकता संशोधन कानून तथा त्योहारों पर कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस को एसपी हेमराज मीणा की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed