फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   saman lekar bhagva

युवक के बेहोश होने पर ले भागे सामान

Thu, 09 Jan 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
saman lekar bhagva
युवक के बेहोश होने पर ले भागे सामान
विज्ञापन

बस्ती। शहर में एक युवक को बाइक सवार दो व्यक्तियों ने झांसा देकर नशीला चॉकलेट खिलाया, युवक जब बेहोश हो गया तो उसका समान लेकर भाग गए।
रुधौली थाना क्षेत्र के बनकटिया निवासी अजय कुमार ने पुरानी बस्ती थाने में इस बाबत तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि वे काठगोदाम रेलवे स्टेशन से बाघ एक्सप्रेस से 22 दिसंबर को बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतरे और रुधौली अपने घर जाने के लिए गाड़ी की तलाश करने लगे। इतने में एक व्यक्ति मिला वह कहने लगा कि उसे भी रुधौली जाना है, गाड़ी मंगवा रहा हूं। उस व्यक्ति की बातों पर विश्वास कर वे गाड़ी का इंतजार करने लगे। कुछ समय बाद एक व्यक्ति सफेद रंग की बाइक से आया। बताया कि हम तीनों लोग गाड़ी पर बैठकर चल दिए। दक्षिण दरवाजा से कुछ दूर पहले बाइक रुकी जिसमें से एक व्यक्ति जिसका नाम मनोज था, ने कहा प्यास लगी है रुको मैं पानी लेकर आता हूं। वह व्यक्ति एक बोतल पानी व चॉकलेट ले आया, जिसको खाने के बाद मैं बेहोश हो गया। होश आने पर सामानों से भरा एक बैग, 1500 रुपये, मोबाइल फोन आदि गायब मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनोज कुमार व एक अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed