फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Salary of two sweepers found absent during inspection stopped

Basti News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो सफाईकर्मियों का वेतन रोका

Fri, 01 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Salary of two sweepers found absent during inspection stopped
मानिक चंद। बीडीओ सांऊघाट मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को लोहटी व बटेला में बने पंचायत भवन का निरीक्षण किया। लोहटी के पंचायत भवन पर नियुक्त दो सफाईकर्मियों में एक अनुपस्थित मिला। उन्होंने सफाई कर्मी शंभूनाथ का एक दिन का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बटेला के पंचायत भवन पर भी एक सफाई कर्मी अनुपस्थित था लेकिन उसने अपना हस्ताक्षर बना दिया था। बीडीओ ने उसका एक दिन का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने और पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर, आरोग्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। आरोग्य केंद्र पर बीडीओ ने मरीजों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि सीएचओ का स्थानांतरण 20 दिन पूर्व हो गया है। अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। जिस कमरे में पानी का मोटर है, उसकी चाबी भी नहीं दी है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। बीडीओ ने बताया कि पंचायत भवन पर कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed