फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   saikil savaar kee maut

ट्रक से टकराई बस, चपेट में आए साइकिल सवार की मौत

Sun, 31 Oct 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
saikil savaar kee maut
ट्रक से टकराई बस, चपेट में आए साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

कांग्रेस की रैली में जा रहे थे बस सवार, दर्जन भर कार्यकर्ता घायल
छावनी थाने के पचवस के पास हुआ हादसा
विक्रमजोत (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी थानाक्षेत्र के पचवस के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे गोरखपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी की रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार करीब एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान परशुरामपुर थानाक्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी अजय निषाद (19) पुत्र रामलाल, शिवम वर्मा (18) पुत्र विजय, इंद्रजीत (19) पुत्र रामलौट, रोशन (19) पुत्र नन्हू, सचिन (19) पुत्र जगदीश, राजन (18) पुत्र राम दिनेश, इरफान अली पुत्र निसार अहमद, परम वीर पुत्र राजकुमार, अजय पुत्र ओमप्रकाश, छबिलाल पुत्र हृदयलाल के रूप में हुई। मृतक की पहचान सूरज पुत्र घनश्याम निवासी अतरौरा झाम थाना छावनी के रूप में हुई। सूरज ढाबे पर काम करके सुबह घर जा रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे छावनी के उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी व चौकी प्रभारी विक्रमजोत पवन कुमार मौर्य ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रोशन सचिन, राजन, इरफान व परमवीर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। शेष का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed