फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sacked Inspector Case: Canker became a wound in Peshbandi

बर्खास्त दरोगा प्रकरण: पेशबंदी में नासूर बनता गया घाव

Tue, 20 Jul 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sacked Inspector Case: Canker became a wound in Peshbandi
बर्खास्त दरोगा प्रकरण: पेशबंदी में नासूर बनता गया घाव
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप, उसके साक्ष्यों, तथ्यों को नहीं लिया संज्ञान
31 जुलाई तक सभी मुकदमों के प्रगति व गुणवत्ता की होगी समीक्षा
31 मार्च से सुर्खियों में छाया रहा बहुचर्चित मनचले दरोगा का प्रकरण
सोमवार को तीसरी बार मामले की जांच करने पहुंचे थे जोन के एडीजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला से अश्लील चैट करने के चलते नौकरी गंवा चुके दरोगा का प्रकरण पेशबंदी में यहां तक पहुंचा। पीड़िता का स्पष्ट आरोप है कि उसके साथ सिर्फ बर्खास्त दरोगा ने ही नहीं, सभी जांचकर्ताओं ने दुर्भावनापूर्ण रवैया अपनाया। लेकिन विवेचक ने बाकी सबको आरोपों से बरी कर दिया। मंगलवार को पीड़िता ने बताया कि उसके पक्ष को न तो गौर से सुना-समझा गया और न ही उसके दिए गए साक्ष्य और तथ्यों को गंभीरता से लिया गया। कहना है कि भले ही उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की तफ्तीश संतकबीरनगर के क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, लेकिन वहां से भी इंसाफ नहीं मिला। इसलिए उसने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगाने पहुंची। एडीजी अखिल कुमार का कहना है कि 31 जुलाई तक सभी मुकदमों की समीक्षा करके आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। 31 मार्च 2020 से शुरू हुए इस मामले में पीड़िता व उसके परिवारवालों पर कुल 10 मुकदमे दर्ज किए गए। जिनमें दो मुकदमे 13 जून की घटना के पहले दर्ज कराए गए थे। 13 जून 2020 को गांव में जमीन पैमाइश के दौरान हुए विवाद के बाद एक-एक करके आठ मुकदमे दर्ज किए गए। जिनमें पैमाइश करने गई राजस्व टीम को बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने तक के मामले शामिल हैं। इन 10 मुकदमों में दो मुकदमे खारिज किए जा चुके हैं। बाकी आठ को भी महिला निराधार बताती है। वहीं पुलिस का कहना है कि पैमाइश के दौरान महिला व उसके परिवार वालों ने दरोगा और राजस्व कर्मियों को बंधक बना लिया था। गांववालों का कहना है कि मुंह की खाने से तिलमिलाई पुलिस ने महिला के विपक्षी से तहरीर लेकर कई मुकदमे दर्ज किए। इन्हीं मुकदमों को फर्जी बताते हुए महिला एफआर लगाने की अब मांग कर रही है। उधर बंधक बनाए गए दरोगा और राजस्व कमियों को छुड़ाने पहुंची कोतवाली और महिला थाने की टीम पर पीड़िता महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अलग मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें विवेचना के दौरान सभी को जांच अधिकारी ने बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed