फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rush to go home during Diwali...diversion created problems, jam on the highway

Basti News: दिवाली में घर जाने की जल्दी... डायवर्जन ने उलझाया, हाईवे पर जाम

Wed, 30 Oct 2024 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Rush to go home during Diwali...diversion created problems, jam on the highway
रूट डायवर्ट होने से पॉलिटेक्निक चौराहे से हंडिया चौराहे तक दिन भर लगा रहा जाम
विज्ञापन

गोरखपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पॉलिटेक्निक चौराहे से किया जा रहा था डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में दीपोत्सव के चलते हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को रूट डायवर्ट होने से आम राहगीरों की उलझन बढ़ गई है। डायवर्ट प्वाइंट पॉलिटेक्निक चौराहे के पास भीषण जाम की स्थिति बनी रही। लखनऊ-दिल्ली से सफर कर आ रहे लोग यहां पहुंचने के बाद लाचार हो गए। उनकी दिवाली में घर पहुंचने की जल्दी की मंशा पर पानी फिर गया।
पाॅलिटेक्निक से हंडिया चौराहा तक एक किमी की दूरी को पार करना कठिन रहा। भारी वाहनों की भीड़ के आगे छोटे वाहनों को निकलने में एक से दो घंटे लग गए। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही। अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान आवागमन का दबाव न बढ़े, इस वजह से बस्ती पॉलिटेक्निक चौराहे से भारी वाहनों को उतरौला मार्ग की ओर डायवर्ट करने की व्यवस्था बनाई गई।
विज्ञापन

प्रशासनिक संयोजन ठीक न होने से भारी वाहन इस चौराहे से आसानी से बांसी मार्ग की ओर घूम नहीं पा रहे थे। सुबह छह बजे से ही यहां जाम की स्थिति बन गई। हाईवे के दोनों लेन में गोरखपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रेलर, टैंकर आदि की लंबी कतार लग गई। ऐसे में लखनऊ की तरफ से आ रही कार एवं अन्य सवारी वाहन चैनपुर ओवरब्रिज पार करते ही जाम में उलझते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की काफी मशक्कत के बाद भी इन वाहनों को निकलने में घंटे, दो घंटे लग जा रहे थे। गोरखपुर से परिवार के साथ आ रहे सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हंडिया चौराहे पर वह कार लेकर एक घंटे से फंसे हैं। उन्हें अकबरपुर जाना है। यदि ऐसा हम जानते तो रास्ता पहले ही बदल देते। अब तो जाम में उलझ गए हैं न आगे जा सकते हैं और न पीछे।
स्थानीय नागरिक दिवाकर शुक्ल ने बताया कि छोटे वाहनों के लिए एक लेन खाली रखना चाहिए था। इससे जाम की समस्या से सभी लोग नहीं जूझते। जावेद ने बताया कि हाईवे पर स्थित सब्जी मंडी आज जाम जोन में आ गई है। इस वजह से कारोबार प्रभावित हो रहा है। दिवाली त्योहार के नाते छोटे कारोबारी वाहनों के साथ मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं। वह पॉलिटेक्निक और हंडिया चौराहे पर आकर उलझ जा रहे हैं।

मंडी में फल और सब्जी की बिक्री प्रभावित हुई है। विनोद ने बताया कि सुबह 10 बजे तक मंडी में करोड़ों के कारोबार होते रहे हैं। जाम की वजह से बिक्री घटी है। प्रशासन को मंडी के आवागमन के लिए सेफ जोन की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed