{"_id":"644ebeae2575b1c07707db96","slug":"rural-toilets-will-be-repaired-with-government-funds-basti-news-c-7-1-148000-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरकारी धन से होगी ग्रामीण शौचालयों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरकारी धन से होगी ग्रामीण शौचालयों की मरम्मत
Mon, 01 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों में लोगों के घरों में बनाए गए शौचालयों की मरम्मत के लिए भी अब केंद्र सरकार धन देगी। एक शौचालय के लिए पांच हजार रुपये मिलेंगे।
जिले में 3.42 लाख शौचालय बनवाए गए थे। पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 ब्लाकों की 1185 ग्राम पंचायतों में लोगों के घर शौचालय बनाए गए थे। तेरह पंचायतें खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हुई थीं अब कई जगहों पर देखरेख के अभाव में शौचालय टूट गए, जिनको लोगों ने ठीक नहीं कराया। इसकी वजह से इनका पूरी तरह इस्तेमाल भी नहीं हो पा रहा था। अब केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही शौचालयों की मरम्मत के लिए पांच हजार रुपये देने का प्रावधान किया है। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग से धन मिलेगा।
शौचालयों का सर्वे शुरू
जिला पंचायत राज विभाग ने टूटे शौचालयों को ठीक कराने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। अभी तक 2240 शौचालयों को चिह्नित किया गया है, जिनमें मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शौचालयों की मरम्मत सरकारी धन से होगी। क्षतिग्रस्त शौचालयों को ठीक कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए अलग से बजट जारी होगा। -संजय शर्मा-डीसी मनरेगा/डीपीआरओ