फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rural service stalled by strike

डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण सेवा ठप

Thu, 24 May 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 24 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rural service stalled by strike
बभनान डाकघर पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते डाकसेवक। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। चंद्रा कमेटी की सिफारिशें लागू किए जाने की मांग कर डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। तीन दिन से चल रहे कार्य बहिष्कार के कारण ग्रामीण डाक सेवा ठप हो गई है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी।       
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले सब पोस्ट ऑफिस बभनान पर ब्रह्मदत्त पांडेय की आगुवाई में डाक सेवकों ने सातवें वेतनमान दिए जाने व अन्य समस्याओं को लेकर हड़ताल जारी रखी। डाक सेवकों का कहना है केंद्र सरकार चंद्रा कमेटी के सुझाव को लागू करे। अध्यक्षता कर रहे चंद्रदेव पांडेय ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी, डाक सेवक चुप नहीं रहेंगे। कामकाज बंद कर हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल में डाक सेवक हरप्रसाद मिश्र, राम प्रताप सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, केदारनाथ, ब्रह्मदत्त पांडेय आदि कर्मी शामिल रहे ।      
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक बनकटी, बानपुर, महसो, लालगंज, मुंडेरवा आदि उप डकखानों में काम ठप है। बनकटी उप डाकखाना के बाला जी चौधरी, जुगल किशोर पाल, विश्वनाथ यादव, राममिलन यादव, कृपाशंकर मिश्रा, च़ंदशेखर पाल, शत्रुजीत पाल, राकेश त्रिपाठी, भालचंद उपाध्याय प्रदश़ॱरन कर हड़ताल जारी रखा  तो वही डाकघर में जमा हुए कागजात रजिस्ट्री, पत्र, स्पीड पोस्ट, सीओडी, पार्सल आदि  महत्वपूर्ण काम बाधित है। पोस्ट मास्टर विश्वनाथ यादव ने बताया कि सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जनवरी 2016 मेें विभागीय कर्मचारियों को सातवां वेतन  मिला लेकिन हम डाक सेवकों को वंचित रखा गया। नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक डाक सेवक राम उजागिर, जनार्दन श्रीवास्तव, राधेश्याम तिवारी आदि का कहना है कि शासन प्रशासन जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं करता है तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन की हड़ताल के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी हम लोगों की सुधि लेने नहीं आया। शिवनाथ वर्मा, राम जी यादव, दयाराम, मदन लाल, इन्द्रा मिश्रा, कोमल प्रसाद, राजदेव, जय प्रकाश दुबे, सत्य नारायन यादव, मालती सिंह, रामकेवल, रामकरन, दिलीप कुमार पांडेय, जगदीश यादव समेत तमाम डाक सेवक मौजूद रहे।      

   कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार से ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर हैं। जिसके कारण क्षेत्र के लगभग 250 गांवों की डाक सेवा ठप हो गई है। उप डाकघर कलवारी से 18 शाखाएं बैड़ारी, भंगुरा, चिलमा, छरदही, डेल्हवा, डिंगरापुर, गायघाट, गौसपुर, कुदरहा, कुसौरा, कनैला, केवांड़ी, मनौवा, नयकापार, परसांव, राजपुर वैरिहवा, डिहुकपुरा तथा उमरिया है जो लगभग 250 गांवों में सेवा देती है। इन शाखाओं पर तैनात डाक सेवक राजाराम, विजयपाल, शारदा देवी, राम चन्द्र, इन्द्रजीत, भीम सिंह, जगदम्बा लाल, अमरलाल, पवन कुमार, दीन दयाल, हनुमंत, सत्य नारयण, दीप कुमार, नरेन्द्र कुमार, विजय कुमार, रामदास, बृजबिहारी, विशेश्वर नाथ तथा शारदा प्रसाद पांडेय अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। उप डाकपाल कलवारी राम मूर्ति ने बताया कि डाक सेवकों के हड़ताल के कारण क्षेत्र की सभी डाक यहीं पड़ी हुई हैं। यदि शीघ्र इसका कोई हल नहीं निकला तो स्थिति भयावह रूप ले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed