फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rural consumers suffer due to unannounced power cuts

अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता त्रस्त

Fri, 10 Jun 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rural consumers suffer due to unannounced power cuts
अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता त्रस्त
विज्ञापन

हवा-हवाई साबित हो रहा 18 घंटे बिजली देने का दावा
शाम से आधी रात तक करीब आधा दर्जन बार गुल होती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता खासे परेशान हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। उपभोक्ता इसकी शिकायत संबंधित उपकेंद्रों पर कर रहे हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है।
तापमान बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। शाम छह से रात 11 बजे तक (पीक आवर) में उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ जाती है। विक्रमजोत के उपभोक्ता पंकज तिवारी, राजेश कुमार, सुरेंद्र यादव, विवेक कुमार, प्रदीप आदि ने बताया कि दिन तो जैसे-तैसे कट जाता है, लेकिन रात में कटौती अखरती है। खाना बनाने और खाने के समय बिजली नहीं रहती है।
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार देईसांड़ उपकेंद्र से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिलती है। शाम से आधी रात तक करीब आधा दर्जन बार बिजली कटौती होती है। बभनान उपकेंद्र के उपभोक्ता प्रिंस कसौधन, संतोष, रवि आदि ने बताया कि शाम होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के रात काटनी मुश्किल हो जाती है। यही हाल हर्रैया, नगर बाजार, मुंडेरवा आदि उपकेंद्रों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ट्रांसमिशन से नहीं की जा रही कटौती : अरविंद
ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है। पीक ऑवर में 260 मेगावाट, जबकि सामान्य घंटों में 180 से 190 मेगावाट तक खपत हो रही है। 33/11 केवी उपकेंद्रों को रोस्टर आधारित आपूर्ति दी जा रही है। ट्रांसमिशन से कोई कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed