{"_id":"614778748ebc3e83b437e839","slug":"rupee-cash-basti-news-gkp4098434110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से दूसरे खाते में गए 80 हजार वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती से दूसरे खाते में गए 80 हजार वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जिसके खाते में गई थी रकम, उसने देने से कर दिया था इन्कार
साइबर सेल की सक्रियता से आंध्र प्रदेश निवासी शख्स को मिली रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गलती से आंध प्रदेश के एक शख्स ने बस्ती निवासी के खाते में 80 हजार ट्रांसफर कर दिए। जिस शख्स के खाते में रकम गई थी उसने रकम देने से इन्कार कर दिया था। इस पर पीड़ित एसपी आशीष श्रीवास्तव से मिला और घटनाक्रम की जानकारी दी।
एसपी ने साइबर सेल को जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे के खाते में गए 80 हजार रुपये को फिर से वापस कराने में सफलता हासिल की। एसपी कार्यालय के अनुसार के श्रीनिवास राव निवासी 1-68 वेस्ट गोदवारी, रेलेन्गी, आन्ध्र प्रदेश ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरे भाई के केनरा बैंक के खाते से 80 रुपया अपने किसी जानने वाले व्यक्ति के पास ट्रांसफर कर रहा था कि वह पैसा गलती से दूसरे व्यक्ति के खाता में चला गया था। जब बैंक से पता किया गया तो बैंक ने बताया गया की आप की रकम केनरा बैंक के जनपद बस्ती के खाताधारक के खाते में गई है। केनरा बैंक बस्ती शाखा में संपर्क किया गया तो पता चला कि खाता धारक ने रकम निकाल ली है। मोबाइल से संपर्क करने पर उसने पैसा देने से मना कर दिया। रुपया वापस खाते में आने पर के श्रीनिवास राव ने एसपी व उनकी टीम का आभार जताया।