फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rudra will participate in Bangulooru Marathan

मैराथन के सौ किमी में बस्ती के रुद्र ने दिखाएंगे अपना दम

Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rudra will participate in Bangulooru  Marathan
बेंगलुरु में आयोजित सौ किमी की मैराथन में बस्ती के रुद्र दिखाएंगे दम
विज्ञापन

गनेशपुर (बस्ती)। शहर से सटे मनहनडीह गांव के एथलीटरुद्र प्रताप नारायण बेंगलुरु में आयोजित सौ किलोमीटर की मैराथन प्रतियोगिता में दम दिखाने के लिए उत्साहित हैं। मैराथन 30 अप्रैल से एक मई तक बेंगलुरु स्थित जयप्रकाश नारायण स्टेडियम में होगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और एनईवी स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित 24 घंटे की प्रतियोगिता के लिए रुद्र प्रताप पसीना बहा रहे हैं। उनका मकसद पहला स्थान हासिल करना है।
रुद्र प्रताप नारायण दो बार राष्ट्रीय स्तर की मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर चुके हैं। इस बार उनकी इच्छा नेशनल रिकार्ड ब्रेक करने की है। रुद्र अंतरराष्ट्रीय एथलेक्टिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित 24 घंटे की एशिया चैंपियनशिप-2022 में देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं। इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। 22 वर्षीय रुद्र प्रताप के एथलेक्टिस का सफर वर्ष 2019 से शुरू हुआ। पहली बार उन्होंने जिले की मिनी मैराथन में भाग लिया और छह किमी दौड़े। यहीं से उसके मन में लंबी दूरी की दौड़ का बीज रोपित हुआ।
विज्ञापन

दो फरवरी-2020 को पहली बार चंडीगढ़ में आयोजित टफ मैन प्रतियोगिता में रुद्र ने कमाल दिखाया और 38 किमी की दौड़ तीन घंटे में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आईडीबीआई फेडरल मैराथन में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में रुद्र 3.40 घंटे में 42 किमी दौड़े। इस प्रतियोगिता में दौड़ने के बाद उन्हें 100 किमी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। सामान्य परिवार में जन्में रुद्र प्रताप के पिता जय कृष्ण प्रताप किसान हैं। रुद्र कहते हैं कि उनके जीवन का उद्देश्य मैराथन में प्रथम स्थान हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed