फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rudra became tuf man

चंडीगढ़ में सौ किलोमीटर दौड़कर टफ मैन बने रुद्र

Fri, 19 Mar 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rudra became tuf man
चंडीगढ़ में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में रूद्र प्रताप नारायण क? - फोटो : BASTI
चंडीगढ़ में सौ किलोमीटर दौड़कर टफ मैन बने रुद्र
विज्ञापन

21 वर्षीय रुद्र प्रताप शहर के मनहनडीह के रहने वाले हैं
13 मार्च को हुई प्रतियोगिता में 14.58 घंटे में पूरा किया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के मनहनडीह गांव के रहने वाले किसान परिवार के रुद्र प्रताप इन दिनों सौ किलोमीटर महा मैराथन का धुंरधर बनने की इच्छा शक्ति लिए इससे जुड़ी प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि 13 मार्च को चंडीगढ़ में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित टफ मैन 24 ऑवर स्टेडियम रन प्रतियोगिता में 14.58 घंटे में सौ किलोमीटर दौड़ कर टफ मैन का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले रुद्र प्रताप नारायण इसी वर्ष कई अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

सामान्य परिवार में जन्मे 21 वर्षीय रुद्र प्रताप के पिता जय कृष्ण प्रताप किसान हैं। बचपन से ही खेलकूद में अव्वल रहने वाले रुद्र प्रताप पहली बार वर्ष 2019 में जिले की मिनी मैराथन प्रतियोगिता में छह किलोमीटर दौड़े। यहीं से उनके मन में लंबी दूरी की दौड़ का बीज रोपित हुआ। अब यह बीज पौधे का रूप ले रहा है। दो फरवरी 2020 को पहली बार चंडीगढ़ में आयोजित टफ मैन प्रतियोगिता में रुद्र ने कमाल दिखाया और इस प्रतियोगिता में 38 किलोमीटर की दौड़ मात्र तीन घंटे में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के आईडीबीआई फेडरल मैराथन में प्रतिभाग किया। इस मैराथन में रुद्र 3.40 घंटे में 42 किलोमीटर दौड़े। इस प्रतियोगिता में दौड़ने के बाद उन्हें 100 किलोमीटर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। क्योंकि उक्त राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 42 किलोमीटर की दौड़ कोई प्रतिभागी पांच घंटे के भीतर पूरा करता है तो उसे मैराथन की सौ किलोमीटर प्रतियोगिता में मौका मिलता है। उन्होंने 23 व 24 जनवरी 2021 को बंगलूरू के 24 घंटे स्टेडियम में एजिस फेडरल की ओर से आयोजित मैराथन में लगातार 13 घंटे में एक सौ किलोमीटर की दौड़ लगाई। प्रतियोगिता में उन्हें सातवां स्थान हासिल हुआ। इस बार फिर से उन्हें चंडीगढ़ में 13 व 14 मार्च को एथलेक्टिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित टफ मैन 24 ऑवर स्टेडियम रन प्रतियोगिता दौड़ने का मौका मिला तो उन्होंने सौ किलोमीटर का लक्ष्य 14.58 घंटे में पूरा किया है। रुद्र प्रताप कहते हैं कि उनका यह सफर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed