फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rudhauli Nagar Panchayat will be renovated with eight crores

Basti News: आठ करोड़ से संवरेगा रुधौली नगर पंचायत

Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rudhauli Nagar Panchayat will be renovated with eight crores
बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर लगी स्वीकृति की मुहर
विज्ञापन


कराए जाएंगे सड़क, नाली व स्ट्रीट लाइट के कार्य



संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। नगर पंचायत कार्यालय पर वर्ष 2024 की अंतिम बोर्ड बैठक शनिवार को बुलाई गई। इसमें आठ करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली। इसमें पांच करोड़ नगर पंचायत खर्च करेगी। जबकि तीन करोड़ रुपये डूडा के खर्च होंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने बताया कि नगर पंचायत में सभी वार्डों से जर्जर सड़कों के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। इसमें शांति नगर वार्ड के खटीक टोला और गांधीनगर वार्ड में मदरसा रोड पर नाली व सीसी सड़क के प्रस्ताव शामिल हैं । नगर पंचायत में प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट एवं 18 मुख्य जगहों पर हाई मास्क लगाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्डों में रिबोर के लिए हैंडपंप, प्लास्टिक डस्टबिन इत्यादि लगाने पर भी चर्चा की गई। नगर पंचायत के बखिरा मार्ग, डुमरियागंज मार्ग और भानपुर मार्ग से अतिक्रमण हटवाने परजोर दिया गया। बैठक में अधिशाषी अधिकारी कीर्ति सिंह, सभासद गुलाब देवी, सुशीला देवी, गुंजन आर्य, विनोद कुमार, अनिल मौर्या, नंदिता मिश्रा, रीता यादव, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed