फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rudhauli Chairman Dhirsen Nishad released from jail on bail

Basti News: जमानत पर जेल से छूटे रुधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद

Thu, 16 Nov 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rudhauli Chairman Dhirsen Nishad released from jail on bail
रुधौली। दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए रुधौली नगर पंचायत के चेयरमैन धीरसेन निषाद की मंगलवार रात जेल से रिहाई हुई। उच्च न्यायालय से उनकी जमानत मंजूर की गई थी। ढाई महीने के बाद बच्चों और अपनों के बीच पहुंचकर उनकी आंखें नम हो गईं। बाद में खुद को निर्दोष बताते हुए मामले को विरोधियों की साजिश बताया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी को प्रार्थनापत्र देकर रुधौली के चेयरमैन धरसेन निषाद पर नौकरी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करते रहने का आरोप लगाया था। उसने चेयरमैन पर अपने करीबी मायाराम पाठक के जरिये महिला को दवा खिलाकर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रुधौली थाने में धीरसेन निषाद तथा उनके सहयोगी मायाराम पाठक पर 27 अगस्त को दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट तथा साजिश करने की धारा में केस दर्ज कर 30 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 12 बजे लखनऊ की तरफ जा रहे रुधौली चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया था। निचली अदालत से जमानत अर्जी नामंजूर होने के बाद हाईकोर्ट में जमानत की अपील की गई थी। 10 नवंबर को उनकी अर्जी मंजूर करते हुए जमानत मंजूर कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed