फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ruckus at Dubulia block, shots fired, two seriously injured

दुबौलिया ब्लॉक पर बवाल, गोलियां चलीं, दो गंभीर रूप से घायल

Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at Dubulia block, shots fired, two seriously injured
दुबौलिया ब्लॉक पर बवाल, गोलियां चलीं, दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। प्रमुख पद के लिए नामांकन के दौरान विवाद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कार्यकर्ताओं में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि इस दौरान एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राम जानकी मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक लाठी, डंडे-हाकी लेकर उपद्रवी तोड़फोड़ करते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि दो लोग घायल हैं। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
दिन में ग्यारह बजे के करीब जैसे ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, भाजपा समर्थित उम्मीदवार विनय कुमार सिंह सोनू ने पर्चा दाखिल किया। तभी ब्लॉक मुख्यालय के सामने रामजानकी मार्ग पर प्रमुख पद प्रत्याशी गीता यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन के लिए जाने लगीं। तभी दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने हो गए। नोकझोंक के साथ जमकर लाठी डंडे, ईंट-पत्थर चलाए जाने लगे। मौके पर खड़ी पुलिस असहाय नजर आई। राम जानकी मार्ग पर दोनों पक्ष डटे रहे। इसी बीच भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह अपनी पत्नी सरोज का नामांकन कराने के लिए पहुंच गए। इनके साथ भी जमकर विवाद हुआ। इनकी भी गाड़ी को तोड़ दी गई। सड़क पर बवाल के दौरान दोनों समर्थकों में फायरिंग का भी आरोप है। 22 वर्षीय श्याम सुंदर निवासी एकडेंगवा और सागर निवासी नटवाजोत से घायल हो गए। लोगों के मुताबिक दोनों गोली लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। करीब 12 और लोगों के भी घायल होने की भी सूचना है। उनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उपद्रव की सूचना पर कप्तानगंज, नगर, हर्रैया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बवाल की सूचना पर डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव, एडीएम अभय कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी, सीओ शक्ति सिंह, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप, नायब तहसीलदार निखिलेश मौके पर पहुंच गए। इसके बाद प्रमुख पद प्रत्याशी गीता यादव और सरोज सिंह का नामांकन दाखिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed