{"_id":"67cb35d6040e6efcb007fa08","slug":"ruchi-and-ashutosh-top-in-long-and-high-jump-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133092-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लंबी और ऊंची कूद में रुचि व आशुतोष अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लंबी और ऊंची कूद में रुचि व आशुतोष अव्वल
Fri, 07 Mar 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाता खिलाड़ी।
किसान पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। पंडित महादेव शुक्ल किसान पीजी कॉलेज गौर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता विभिन्न खेलों के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया।ऊंची और लंबी कूद में रुचि और आशुतोष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अव्वल रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के हिंदी विभागाधक्ष व क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं मेंं खेल की भावना जागृत होनी चाहिए। बालिका वर्ग के लंबी कूद में छात्रा रुचि गौड़ प्रथम, सजीना द्वितीय, सारिका तृतीय और बालक वर्ग में आशुतोष प्रथम, रवि द्वितीय, अंकित तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद बालिका वर्ग में रुचि प्रथम, प्रतिभा द्वितीय सारिका तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में आशुतोष प्रथम, रवि द्वितीय, अंकित तृतीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो और कबड्डी बालिका वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में बाजी मारी। खो-खो में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का दबदबा कायम रहा। मैच में रेफरी की भूमिका कॉलेज के डॉ. सत्य प्रकाश और डॉ. राम प्रकाश वर्मा ने निभाई। जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. सुधीर कुमार व डॉ. सीमा जायसवाल शामिल रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. अनुज कुमार, डॉ. भारत गौतम, डॉ. श्रीराम चौहान,पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।