{"_id":"6042752b8ebc3ec39c36c4a6","slug":"rtpcr-lab-opened-in-medical-college-basti-news-gkp387241636","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में फिर खुली आरटीपीसीआर लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में फिर खुली आरटीपीसीआर लैब
विज्ञापन

27 फरवरी को बंद कर दी गई थी जांच
लखनऊ में हो रही थी आरटीपीसीआर जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के फिर से आरटीपीसीआर लैब खोल दी गई है। बीते 27 फरवरी को इसे बंद कर दिया गया था। माना जा रहा है कि दूसरे राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर यह कदम उठाया गया है। ताकि संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद उनकी त्वरित जांच की जा सके।
कोरोना के शुरूआती दौर में आरटीपीसीआर जांच की व्यवस्था लखनऊ में थी, मगर लॉकडाउन के दौरान इसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज को दिया गया। इसके बाद अपने जिले के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना नमूनों की आरटीपीसीआर जांच होने लगी। मगर मामले कम होने के बाद 27 फरवरी को अचानक मेडिकल कॉलेज में जांच को बंद कर दिया गया। इसके बाद नमूने फिर से लखनऊ भेजे जाने लगे थे। अब यहां फिर से आरटीपीसीआर जांच शुरू हो गई है। पहले दिन करीब चार सौ सैंपल जिला सहित अन्य अस्पतालों से यहां जांच के लिए भेजे गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी गई है। सामान्य मरीजों की कोविड-19 की जांच की व्यवस्था एक बार फिर से बहाल हो गई है।