फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rss path sanchalan

पथ संचलन के बीच नव संवत्वर उत्सव

Sun, 18 Mar 2018 11:48 PM IST
basti
basti Updated Sun, 18 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
rss path sanchalan
पथ संचलन करते आरएसएस स्वयंसेवक। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के श्रीराम सभागार में वर्ष प्रतिपदा उत्सव उल्लास पूर्वक मना। आद्य सरसंघ चालक को प्रणाम कर छह सौ पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। 
सभागार में आयोजित कार्यक्रम को अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने संबोधित किया। कहा कि आरएसएस वर्ष में अपने छह उत्सव मनाता है। जिसमें पहला उत्सव वर्ष प्रतिपदा का है। कहा कि आज के दिन ही सृष्टि का निर्माण हुआ था। इसी दिन भगवान श्रीराम व युधिष्ठर का राज्याभिषेक व नव दुर्गा का प्राकट्य हुआ था। आज ही के दिन संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन भी है। उन्होंने एक घंटे समाज व राष्ट्र को समर्पित करने का स्वयंसेवकों का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अपर आयुक्त भरतजी पांडेय ने किया। इसके पश्चात घोष दल के साथ पथ संचलन गांधी नगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा व करुआ बाबा तक निकाली गई।  कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुवाष, विभाग संघ चालक नरेंद्र भाटिया, विभाग कार्यवाह कुंवर जी, जिला कार्यवाह आशीष, जिला प्रचारक रवि कीर्ति, अरविंद त्रिपाठी, अरविंद भाटिया, भारत भाटिया, ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ. नागरदास मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


संस्कार भारती ने मनाया नव वर्ष 
बस्ती। संस्कार भारती की ओर से रविवार को भारतीय नववर्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सुबह सूर्य आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता व देर शाम भजन संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से मुख्य अतिथि संरक्षक संस्थापक बाबा योगेंद्र व गिरीश चंद्र मिश्र ने किया। इस मौके पर विशाल, तेज, आदित्य, शिवानी, वंदना, ज्योति व रंजना अग्रहरि ने गणेश वंदना व चैता गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मधुबाला श्रीवास्तव, रीता त्रिपाठी, कमला वर्मा, रंभा शर्मा, सुधीर सिंह साहिल, शशि कला पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हियुवा ने की विचार गोष्ठी 
बस्ती। भारतीय नववर्ष पर हिंदू युवा वाहिनी ने जिला पंचायत सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विजय आर्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी व संचालन जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया। तय हुआ कि 25 मार्च को रामनवमी पर झांकी निकलेगी। इस मौके पर पप्पू जायसवाल, राम दिनेश चौधरी, जय प्रकाश सिंह, जितेंद्र यादव, अजय मिश्र, कन्हैया लाल, राकेश सिंह सहित अन्य हियुवा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed