फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   RSS held a route march in the city.

Basti News: आरएसएस ने शहर में किया पथ संचलन

Sat, 24 Oct 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
RSS held a route march in the city.
शहर में पथ संचलन में शामिल लोग संवाद - फोटो : Archive
बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को पथ संचलन किया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए पथ संचलन किया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन की शुरुआत रामबाग से हुई। यहां वक्ताओं ने संघ के आदर्शों, अनुशासन, राष्ट्रसेवा तथा सांस्कृतिक जागरण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। बताया कि यह आयोजन संघ के सौ वर्षों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि संघ अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का प्रतीक है। संघ का यह प्रयास युवाओं में देशप्रेम और सामाजिक जागरूकता फैलाने में मदद करेगा। स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और इसे समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाने वाला बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed