Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rs 9.43 crore will be spent on the construction of seven connecting roads; the work will be completed in six months.

Basti News: सात संपर्क मार्गों के निर्माण पर खर्च होंगे 9.43 करोड़, छह माह में पूरा होगा काम

Sat, 31 Oct 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rs 9.43 crore will be spent on the construction of seven connecting roads; the work will be completed in six months.
बस्ती। हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों में बदहाल सात संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 9.43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। फर्म चयनित होने के बाद कार्यादेश जारी किया जाएगा। सभी मार्गों का निर्माण छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे एक लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

लंबे समय से जर्जर इन संपर्क मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई सड़कों की गिट्टियां उखड़ने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए हर्रैया विधायक अजय सिंह और कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी ने इन मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। मुख्यमंत्री ग्रामीण मार्ग योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी साल की शुरुआत में पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराकर बदहाल संपर्क मार्गों को चिह्नित किया था। इनमें से सात मार्गों के नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। अब बजट जारी होने के बाद टेंडर निकाला गया है। विभाग का प्रयास है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक फर्म का चयन कर कार्यादेश जारी कर दिया जाए, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता संजीव ने बताया कि सातों मार्गों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फर्म चयनित होते ही काम शुरू कराया जाएगा। सभी सड़कों को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन सात मार्गों का होगा निर्माण
मझौआट-अमारी मार्ग से मल्लाहपुरवा, चौधरीपुरवा, मरदहिया, कुंवर झामपुर होते हुए आरसीसी पुलिया मार्ग।
प्रतापपुर से सिकटा मार्ग।
पोतनहिया संपर्क मार्ग से पोखरिया होते हुए ऐनपुर तक मार्ग।
सिकटा मार्ग से डमरुआ मार्ग।
जोतियापुर-बेलभरिया मार्ग से चंद्रभान के स्कूल होते हुए नगर पुरवा तक मार्ग।
करवलिया जूड़हवा से दुलहिन बगिया होते हुए पड़री दलित बस्ती तक संपर्क मार्ग।
मधुपुर सीसी रोड से ऊंजी रोड होते हुए गोपालपुर फार्म हाउस तक मार्ग।
---
नवंबर के पहले सप्ताह तक फर्म का चयन कर कार्यादेश जारी करने का प्रयास है। सभी सातों सड़कों का निर्माण छह माह में पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। -प्रतिकार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed